पत्नी ने फोन पर बताया 'छोटा' नहीं रहा: हाथरस में भगदड़ में बेटे को खोने वाला शख्स
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में 'भोले बाबा' के सत्संग कार्यक्रम में मची भगदड़ में 3 वर्षीय बेटे को खोने वाले सत्येंद्र यादव ने बताया कि मां और बड़े बेटे के साथ बाहर आने के बाद उनके पास पत्नी का फोन आया था। सत्येंद्र ने बताया, "उसने कहा कि थाने आ जाओ, 'छोटा' नहीं रहा।" सत्येंद्र परिवार समेत दिल्ली से पहुंचे थे।