पत्नी ने शिकायत की थी कि पहले दिन मैं उससे नहीं मिला: चेन्नई टेस्ट को लेकर अश्विन
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है, "मेरी पत्नी ने शिकायत की थी कि मैच के पहले दिन मैं उससे नहीं मिला।" उन्होंने कहा, "जब मैं खेल रहा होता हूं तो परिवार की देखभाल करना मुश्किल होता है लेकिन अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूं।"