पत्नी पर शक होने पर चीन में शख्स ने ड्रोन से की निगरानी, पत्नी को उसके बॉस के साथ पकड़ा
चीन में एक शख्स ने पत्नी के अफेयर का शक होने पर ड्रोन से निगरानी की और फुटेज में उसने पत्नी को उसके बॉस के साथ पहाड़ों की ओर जाते देखा। महिला अपने बॉस के साथ 20 मिनट तक एक घर में रुकने के बाद बाहर निकली थी। बकौल शख्स, वह सबूतों के आधार पर तलाक की अर्ज़ी दायर करेगा।