यूपी में पत्नी व 3 बच्चों की शख्स ने की हत्या, लोग बोले- पत्नी को तरक्की में मानता था बाधा
वाराणसी (यूपी) में एक शख्स ने सोमवार रात अपनी पत्नी, 2 बेटों और एक बेटी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शख्स को किसी ज्योतिषी ने कहा था कि पत्नी उसकी तरक्की में बाधा है। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पहले भी अपने पिता की हत्या कर चुका है।