पत्नी व सास-ससुर ₹10 लाख और मांग रहे हैं: मौत से पहले के वीडियो में दिल्ली का कैफे संचालक
दिल्ली में पत्नी से तलाक और बिज़नेस को लेकर विवाद के बीच खुदकुशी करने वाले कैफे संचालक पुनीत खुराना का मौत से पहले बनाए गए वीडियो का एक हिस्सा सामने आया है। इसमें पुनीत कहते हैं, "खुदकुशी करने वाला हूं...पत्नी व सास-ससुर ने बहुत टॉर्चर किया...तलाक के लिए नए कंडिशन्स रख रहे हैं...₹10 लाख और मांग रहे हैं...नहीं दे सकता।"