पत्नी से कई दिनों तक बात न करना क्रूरता नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति को उसकी पत्नी की आत्महत्या के मामले में बरी करते हुए कहा है कि 13 दिनों तक पत्नी से बात न करना अपने आप में क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि वैवाहिक जीवन में मतभेद होना सामान्य बात है और इसकी वजह से कुछ समय तक बातचीत बंद हो सकती है।