पत्नी से तलाक व बिज़नेस को लेकर विवाद के बीच दिल्ली में कैफे संचालक ने की खुदकुशी
दिल्ली के कल्याण विहार इलाके में मंगलवार को एक कैफे संचालक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 40-वर्षीय पुनीत खुराना नामक शख्स का तलाक व बिज़नेस को लेकर अपनी पत्नी मनिका पाहवा से विवाद चल रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, खुदकुशी से पहले पुनीत-मनिका का मोबाइल कॉल पर झगड़ा हुआ था जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली है।