पत्नी से थाईलैंड ट्रिप्स की बात छिपाने के लिए शख्स ने पासपोर्ट से की छेड़छाड़, मुंबई में हुआ अरेस्ट

सतारा (महाराष्ट्र) के एक 33-वर्षीय शख्स को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी से थाईलैंड के कई ट्रिप्स की बात छिपाने के लिए अपने पासपोर्ट से छेड़छाड़ की और पासपोर्ट के मुहर वाले 12 पन्नों की जगह खाली पन्ने लगा दिए। उसे शनिवार को बैंकॉक की फ्लाइट से पहले गिरफ्तार किया गया।

Load More