पत्नी संग हरिद्वार पहुंचे अनंत अंबानी ने की गंगा पूजा, कहा- सुखद अनुभूति हुई
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने रविवार को पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। पूजन के बाद श्री गंगा सभा के कार्यालय पहुंचे अनंत ने विज़िटर बुक में लिखा कि हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर उन्हें सुखद अनुभूति हुई है।