पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह गालियां देती हैं
अभिनेता गोविंदा ने 'अपने और पत्नी सुनीता आहूजा के झगड़े' को लेकर कहा है कि सुनीता उन्हें प्यार से गालियां देती हैं और वो बस सुनते रहते हैं। उन्होंने कहा, "वो मुझे प्यार से गालियां देती हैं और मैं खुशी-खुशी सुन लेता हूं...हमारे परिवार में जितने बच्चे हैं...जो आज बड़े हो चुके हैं...उन सभी पर सुनीता का पूरा हक है।"