पत्रकार ने गलती से सूर्यकुमार यादव को कहा सिराज, वह बोले- भाई तो खाना खा रहे हैं
टी20 विश्व कप में सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को गलती से सिराज (भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज) बोल दिया। इस पर हंसकर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार ने कहा, "सिराज तो नहीं है यार...सिराज भाई तो खाना खा रहे हैं।"