पत्रकार ने पूछा- क्या ममता बनर्जी बागियों को माफ कर देंगी? TMC सांसद ने दिया जवाब
TMC सांसद डोला सेन ने एक पत्रकार के सवाल 'क्या ममता बनर्जी टीएमसी के बागियों को माफ कर देंगी' का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "वह सभी को माफ कर देती हैं।" सेन ने कहा, "हमें इसी बात का डर भी है क्योंकि वह गद्दारों को भी माफ कर सकती हैं।" टीएमसी के कई बागी बीजेपी में शामिल हुए हैं।