पतंजलि ने जिस कागज़ पर माफी मांगी, उसके बराबर भी नहीं है इस माफी की कीमत: सुप्रीम कोर्ट
पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की माफी को ठुकराकर कहा है कि माफी की कीमत उस कागज़ के बराबर भी नहीं है जिस पर माफी मांगी गई। कोर्ट ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट...अब मज़ाक बन गया है।" कोर्ट ने कहा कि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण का झूठ पकड़े जाने के बाद माफी मांगी गई।