पतंजलि योग ग्राम की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने के आरोप में बिहार से तीन गिरफ्तार
बिहार व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पतंजलि योग ग्राम की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने के आरोप में बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पतंजलि की 20 फर्ज़ी वेबसाइट की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कराया जाएगा। बकौल पुलिस, आरोपियों ने एक शख्स से करीब ₹2.50 लाख की ठगी की थी।