पतली होने के चलते पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा, घर से निकाल दिया: यूपी की महिला
मेरठ (उत्तर प्रदेश) की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके शराबी पति ने उसको कमरे में बंद कर बेल्ट व डंडों से पीटा और घर से निकाल दिया। महिला ने कहा कि पति ने बोला कि वह बहुत पतली है और वह उसके साथ नहीं रह सकता। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।