पता नहीं क्यों कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में मेरा इस्तेमाल ठीक से नहीं किया: जिग्नेश मेवाणी
गुजरात के वडगाम से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि जब पार्टी के पास मेरे जैसा बीजेपी विरोधी चेहरा था जिसके कई प्रशंसक हैं, तो मैं राज्य भर में जनसभाओं को संबोधित क्यों नहीं कर सका?"