पता बताइए, आता हूं चाय पीने: बिहार के 'टीईटी पास चायवाला' के वीडियो पर आईएएस अफसर
बिहार में 'टीईटी पास चायवाला' के वीडियो को लेकर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर कहा है, "चाय की दुकान का पता बताइए...आता हूं चाय पीने।" नौकरी न लगने पर 'चायवाला' बने शख्स ने दुकान पर शरण की 10वीं की मार्कशीट (थर्ड डिविज़न से पास) लगाई है। पत्रकार उत्कर्ष सिंह के अनुसार, यह दुकान सचिवालय (पटना) के सामने है।