पति आदिल से अपने ₹1.50 करोेड़ मांग रहीं राखी सावंत का पुराना वीडियो हुआ वायरल
राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पति आदिल खान दुर्रानी से अपने ₹1.50 करोेड़ मांग रही हैं। करीब 5 महीने पुराने इस वीडियो में आदिल 4 माह में राखी को पैसे लौटाने का वादा करते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, राखी द्वारा मारपीट की शिकायत करने पर आदिल को गिरफ्तार किया गया है।