पति ऋषि के गुज़रने के बाद मनोचिकित्सक के पास जाने लगी थी: नीतू कपूर
अभिनेत्री नीतू कपूर ने बताया है कि उनके पति व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद वह मानसिक रूप से टूट गई थीं और एक मनोचिकित्सक के पास जाने लगी थीं। बकौल ऐक्ट्रेस, "लेकिन फिर खुद से कहा...जो डॉक्टर कह रहे हैं मैं...उससे अधिक मज़बूत हूं।" उन्होंने बताया कि अपने अंदर के बुरे खयालों से वह खुद निपटीं।