पति की हत्या करने की आरोपी लेखिका ने उसकी मौत के एक दिन बाद यूएस में दी थी पार्टी
अमेरिका में पति को ज़हर देकर मारने की आरोपी लेखिका कौरी डार्डन रिचिंस ने उसकी मौत के एक दिन बाद घर पर पार्टी रखी थी। सर्च वॉरंट के अनुसार, उसने शराब पी और जश्न मनाया। पति की मौत के एक साल बाद उसने एक किताब लिखी जिसमें उसने बताया कि किसी की मौत के बाद दुख से कैसे जूझा जाए।