पति को आईपीएस अफसर की वर्दी पहनाने के केस में दोषी पाई गईं बिहार की डीएसपी, होगी कार्रवाई
बिहार में महिला डीएसपी रेशु कृष्णा के खिलाफ अपने 'बेरोज़गार' पति को आईपीएस की वर्दी पहनाने व इसकी तस्वीर वायरल करने को लेकर बैठी जांच में आरोप सही पाए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रेशु कृष्णा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2021 का है और तब रेशु कृष्णा भागलपुर के कहलगांव की एसडीपीओ थीं।