पति को इंटिमेट सीन करते देख असहज हो जाती थी: ऐक्टर राम चरण की पत्नी उपासना
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह पहले अपने पति को इंटिमेट सीन करते देख असहज हो जाती थीं। उपासना ने कहा, "मैंने कई बार राम चरण से पूछा कि क्या उन्हें हीरोइनों संग 'कुछ खास सीन' करने की ज़रूरत है? राम चरण ने इसके बारे में मुझे समझाया और अब सबकुछ ठीक है।"