पति को 'काला' कहना क्रूरता है: शख्स की तलाक की अर्ज़ी मंज़ूर करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक शख्स की तलाक की अर्ज़ी मंज़ूर करते हुए कहा है कि पत्नी द्वारा उसे 'काला' कहकर बेइज़्ज़त करना 'क्रूरता' है। कोर्ट ने कहा, "महिला ने इसे (काला कहने की बात) छिपाने के लिए पति पर अवैध संबंध के आरोप लगाए थे।" शख्स ने पहले 2012 में एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्ज़ी दी थी।