पति को बोल दिया है कि विश्व कप फाइनल शुरू होने पर उन्हें चाय खुद बनानी होगी: गिल की दादी
वनडे विश्व कप-2023 में भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल से पहले शुभमन गिल की दादी गुरमेल कौर ने कहा है कि उन्होंने अपने पति से कह दिया है कि मैच शुरू होने के बाद उन्हें चाय खुद बनानी होगी। कौर ने कहा, "मैंने उन्हें (पति) कह दिया है कि मैच शुरू होने के बाद मैं अपनी कुर्सी नहीं छोड़ूंगी।"