पति ने एमपी में एग्ज़ाम हॉल में घुसकर फाड़ी पत्नी की आंसर शीट, कहा- 'मुझे नहीं पढ़ाना है'
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मनमोहन लोधी नामक शख्स ने एग्ज़ाम हॉल में घुसकर अपनी पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में महिला रोती हुई दिख रही है जो बीए थर्ड इयर की परीक्षा देने आई थी। मनमोहन ने कहा कि वह अपनी पत्नी को पढ़ाना नहीं चाहता है। बकौल महिला, पति उसे परेशान करता है।