पति से झगड़े के बाद यूपी में बेटे व 6 माह की बेटी की हत्या करने वाली महिला को हुई उम्रकैद
बरेली (यूपी) के एक कोर्ट ने पति से झगड़े के बाद 2-वर्षीय बेटे व 6 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या करने वाली महिला को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। महिला के पति के अनुसार, वह पत्नी से झगड़े के बाद अपने पुश्तैनी मकान में चला गया था और अगले दिन घर लौटने पर उसे दोनों बच्चे मृत मिले।