पत्नी और आरपीएफ कर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई बुज़ुर्ग की जान, ट्रेन में आया था हार्ट अटैक

कोयंबटूर एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे 67-वर्षीय बुज़ुर्ग को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद मथुरा स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही बुज़ुर्ग की पत्नी ने उन्हें सीपीआर दिया और आरपीएफ के जवानों ने बुज़ुर्ग की हथेली रगड़ी व पंपिंग की। इसके चलते बुज़ुर्ग की जान बच गई और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Load More