पत्नी का मंगलसूत्र हटाना उच्च स्तर की मानसिक क्रूरता है: मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने एक कपल के तलाक को मंज़ूरी देते हुए कहा है कि पत्नी द्वारा 'थाली' (मंगलसूत्र) हटाना पति के लिए उच्च स्तर की मानसिक क्रूरता का सामना करने जैसा है। बकौल कोर्ट, "एक महिला के गले में थाली पवित्र चीज़ होती है...जो वैवाहिक जीवन की निरंतरता का प्रतीक है...और...इसे पति की मौत के बाद ही हटाया जाता है।"