पत्नी की कंपनी को 1,500 पीपीई किट्स के लिए असम सरकार ने एक भी रुपया नहीं दिया: सरमा
असम में बतौर स्वास्थ्य मंत्री अपनी पत्नी की कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज़ को पीपीई किट्स का ठेका देने में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कंपनी व असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के पत्र शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, "कंपनी...ने कहा था कि...1,500 पीपीई किट्स को सीएसआर योगदान माना जाए....सरकार ने एक भी रुपया नहीं दिया।"