पत्नी की रज़ामंदी से कोई दूसरी शादी करता है तो सरकार को क्या तकलीफ है?: सपा सांसद हसन
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से सपा सांसद एस.टी. हसन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कहा है, "हम (मुसलमान) कुरान की हिदायतों का ही पालन करेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर किसी की पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे या उसमें कोई डिफेक्ट है और पत्नी की रज़ामंदी से कोई शख्स दूसरी शादी करता है तो इससे आपको (सरकार) क्या तकलीफ है?"