पत्नी की सूझबूझ से बची जान: कार्डियक अरेस्ट होने को लेकर श्रेयस तलपड़े
अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बताया है कि कार्डियक अरेस्ट होने के बाद उनकी पत्नी दीप्ति की सूझबूझ से उनकी जान बची है। श्रेयस ने कहा, "दीप्ति मुझे अस्पताल लेकर गईं। रास्ते में ट्रैफिक के कारण दीप्ति की तरफ से कार का दरवाज़ा नहीं खुल सकता था। वह मेरे ऊपर से होकर दूसरे दरवाज़े से निकलीं और लोगों से मदद मांगी।"