पत्नी के काम पर जाने को लेकर हुए झगड़े के बाद दिल्ली में शख्स ने घोंटा उसका गला, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में वेद प्रकाश नामक शख्स ने काम के लिए घर से बाहर जाने को लेकर हुए झगड़े में बुधवार को अपनी पत्नी सुशीला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बेटे के मुताबिक, उसने वेद को सुशीला का शव खींचकर बाथरूम से बाहर लाते देखा था। बेटे की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।