बिहार में शख्स ने पत्नी के मायके से न आने पर दहेज में मिली बाइक में लगाई आग
एक शख्स ने पत्नी के मायके से न आने पर दहेज में मिली बाइक में मुंगेर (बिहार) में आग लगा दी जिसका वीडियो सामने आया है। ससुराल पहुंचे शख्स से पत्नी के परिजन ने कहा था कि वह 2 दिन बाद महिला को भेजेंगे। शख्स ने ससुराल से कुछ दूर जाकर बाइक खड़ी कर उसमें आग लगा दी थी।