पत्नी के रील बनाने की 'लत' से परेशान होकर 33 वर्षीय शख्स ने कर्नाटक में की खुदकुशी
पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक में कुमार नामक एक 33-वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के रील बनाने की लत से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। 'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, मायके गई कुमार की पत्नी ने एक रील अपलोड की थी जिसे लेकर दोनों में बहस हुई थी। कुमार की बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को मौत हुई थी।