पत्नी के साथ दिल्ली के चिड़ियाघर गए 25-वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत, पत्नी ने की खुदकुशी
पत्नी के साथ दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने गए एक 25-वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पत्नी कथित तौर पर यह दुख सहन नहीं कर पाई और उसने गाज़ियाबाद (यूपी) स्थित अपार्टमेंट के 7वें फ्लोर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजन के मुताबिक, दोनों की शादी पिछले साल 30 नवंबर को हुई थी।