पत्नी के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत आया 24 वर्षीय पाकिस्तानी शख्स, हुआ गिरफ्तार
अवैध रूप से 10 माह से हैदराबाद में रहने के आरोप में फैज़ मोहम्मद नामक 24-वर्षीय पाकिस्तानी शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, फैज़ ने शारजाह में रहने के दौरान हैदराबाद निवासी फातिमा से शादी की थी और पत्नी व बेटे के साथ रहने के लिए ससुराल वालों की मदद से नेपाल सीमा पार कर भारत आया था।