पत्नी के सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से नाराज़ शख्स ने तमिलनाडु में की उसकी हत्या, हुआ अरेस्ट

तिरुपुर (तमिलनाडु) में पत्नी के सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से नाराज़ 38-वर्षीय अमृतलिंगम नामक शख्स ने रविवार रात कथित तौर पर महिला की शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी। 'इंडिया टुडे' के अनुसार, अमृतलिंगम की पत्नी अभिनय में करियर बनाना चाहती थी व इंस्टाग्राम पर उसके करीब 33,000 फॉलोअर्स थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More