पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एमपी के कांग्रेस विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) के परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके बेटे आदित्य की गिरफ्तारी हुई है। मोनिका की बहन का आरोप है कि आदित्य उसकी बहन से मारपीट करता था जिस कारण उसने फांसी लगाई। करीब एक हफ्ते पहले विधायक के घर में मोनिका की लाश मिली थी।