पत्नी को तलाक के लिए बढ़ावा दे रही सास की आंध्र में शख्स ने फ्लाईओवर पर दरांती से की हत्या
पुलिस के अनुसार, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में 37-वर्षीय शख्स ने एक फ्लाईओवर पर अपनी सास की कथित तौर पर दरांती से हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी पत्नी को तलाक के लिए बढ़ावा दे रही थी। बकौल पुलिस, नारियल काटने में इस्तेमाल होने वाली दरांती से यह हत्या की गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।