पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी महिला संग जीवन जीना लिव-इन रिलेशनशिप नहीं: एचसी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी महिला संग 'वासनापूर्ण और व्यभिचारी जीवन' जीना 'लिव-इन रिलेशनशिप' नहीं है। दरअसल, कोर्ट ने सुरक्षा मांग रहे एक कपल की याचिका खारिज कर ऐसा कहा। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि वे 'लिव-इन रिलेशनशिप' में हैं और महिला के घरवालों ने उन्हें हत्या की धमकी दी है।