पत्नी को 'भूत' या 'पिशाच' कहना क्रूरता नहीं है: पटना हाईकोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा है कि पति द्वारा पत्नी को 'भूत' या 'पिशाच' कहना क्रूरता नहीं है। हाईकोर्ट ने मामले में शख्स को मिली सज़ा को भी रद्द कर दिया है। बकौल हाईकोर्ट, ऐसे मामले होते हैं जहां पति-पत्नी एक दूसरे से 'गंदी भाषा' में बात करते हैं लेकिन इसे क्रूरता नहीं कह सकते।