पत्नी को मायकेवाले ले गए और प्रताड़ित कर रहे हैं: बिहार में प्रेमिका से शादी करने वाला युवक
अरवल (बिहार) में एक युवक ने भागकर प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद ससुरालवालों पर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि रीति-रिवाज से शादी कराने की बात कहकर पत्नी को उसके मायकेवाले ले गए और उसे दबाव में रखा जा रहा है। बकौल युवक, पत्नी से उसकी बात नहीं हो पा रही है।