पत्नी ने कहासुनी के बाद यूपी में ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, बचाने गए पति की भी हुई मौत
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली और उसे बचाने गए पति की भी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, 24 जनवरी को बेटी संग महिला अपने सहकर्मी के घर बर्थडे पार्टी में गई थी और रात में वहीं रुक गई जिसे लेकर दंपति में कहासुनी हुई थी।