पत्नी ने पति को छत्तीसगढ़ में दूसरी महिला के साथ पकड़ा, दोनों को अर्धनग्न कर घुमाया गया
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) ज़िले में पति और उसकी कथित प्रेमिका को अर्धनग्न अवस्था में घुमाने के आरोप में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पत्नी ने शख्स को एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों समेत कुछ अन्य लोगों को बुलाया और फिर उन दोनों को अर्धनग्न अवस्था में घुमाया गया।