पत्नी पर कमेंट्स करने वाले उसके मुंहबोले भाई की शख्स ने मुंबई में की हत्या, शव के किए टुकड़े
मुंबई में पत्नी के 17-वर्षीय मुंहबोले भाई की चाकू मारकर हत्या करने और शव के 5 टुकड़े करने के आरोप में 33-वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार हुआ है। बकौल पुलिस, शख्स ने उसकी पत्नी व साली पर कमेंट्स करने को लेकर युवक की कथित तौर पर हत्या की। युवक के शव के टुकड़े आरोपी के फ्लैट में किचन से बरामद हुए।