पत्नी व उनके वकील की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में कलाकार चिंतन उपाध्याय दोषी करार

मुंबई के एक कोर्ट ने कलाकार चिंतन उपाध्याय को उनसे अलग रह रहीं पत्नी हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश भंभानी की हत्या की साज़िश रचने और उन्हें उकसाने के आरोप में दोषी करार दिया है। दोनों की 2015 में हत्या की गई थी और उनके शव एक कार्टन में एक गड्ढे से मिले थे। कोर्ट शनिवार को सज़ा सुनाएगा।

Load More