पत्नी व ससुरालवालों ने आंध्र में शख्स व उसकी प्रेमिका के काटे बाल, गलियों में घुमाया
आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाई ज़िले में सोमवार को एक 30-वर्षीय शख्स की पत्नी व ससुरालवालों ने उसके और 32-वर्षीय उसकी प्रेमिका के बाल काटे और उनके हाथ बांधकर गलियों में घुमाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को लातें भी मारीं और दोनों के वीडियो बनाकर सर्कुलेट किए। बकौल पुलिस, पीड़ित महिला और उसका पति अलग हो चुके हैं।