पत्नी से हफ्ते में 2 बार मिलने के लिए मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से मांगी कस्टोडियल परोल

कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट से नियमित ज़मानत मांगी है। उन्होंने कोर्ट से पत्नी से हर हफ्ते 2 बार मिलने के लिए कस्टोडियल परोल देने का भी अनुरोध किया है। मनीष की याचिका पर कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

Load More