पत्रकार ने बताया 'चाय विक्रेता ने ट्रेन में ₹10 चेंज वापस नहीं किए'; आईआरसीटीसी ने लौटाए
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक पत्रकार ने आईआरसीटीसी को टैग कर ट्वीट किया, "₹10 की चाय के लिए मैंने ₹20 दिए लेकिन चाय विक्रेता ने ₹10 वापस नहीं किए।" उन्होंने बताया, "रुपए वापस मिलने का सवाल नहीं है...सवाल है, विक्रेता के जेब में ऐसे कितने ₹10 गए होंगे।" अन्य ट्वीट में पत्रकार ने कहा, "धन्यवाद आईआरसीटीसी...मुझे ₹10 मिल गए।"