पत्रकार ने यूपी के मंत्री से 'गायों की दुर्दशा' पर पूछा सवाल, वह बोले- आप भी एक गाय पाल लो
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पत्रकार उनसे राज्य की गौशाला में 'गायों की दुर्दशा' को लेकर सवाल पूछता दिख रहा है। इसके जवाब में खन्ना ने कहा, "आप भी एक गाय पाल लो...गाय से हमदर्दी दिखा रहे हो तो कम-से-कम एक गाय तो पाल लो।"